Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Food products and medicines from the division's three districts will now be tested in Basti.

Basti News: मंडल के तीन जिलों के खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच अब बस्ती में

Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Food products and medicines from the division's three districts will now be tested in Basti.
बस्ती। खाद्य पदार्थों और दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए अब बस्ती मंडल के तीनों जिलों को दूसरी जगहों की प्रयोगशालाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास स्थित एफडीए भवन में मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला शुरू हो गई है। शनिवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) बस्ती मंडल राजेंद्र सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। पहले दिन जांच के लिए 38 नमूने पहुंचे। इनमें खाद्य पदार्थों के 26 और दवाओं के 12 नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रयोगशाला में खाद्यान्न, दूध और दुग्ध उत्पादों के नमूनों की सर्विलांस जांच शुरू की गई है। जल्द ही अन्य खाद्य उत्पादों की जांच भी शुरू होगी। इसके लिए खाद्य और औषधि वर्ग के वैज्ञानिक अधिकारियों के साथ जूनियर विश्लेषकों की तैनाती की गई है। खाद्य वर्ग में वैज्ञानिक अधिकारी मंजू पांडेय और आशीष पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


अब तक खाद्य पदार्थों और दवाओं के नमूने जांच के लिए दूसरी जगहों पर भेजने पड़ते थे। इससे रिपोर्ट आने में अधिक समय लगता था और मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई में भी देरी होती थी। शासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए सभी मंडल मुख्यालयों पर प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बस्ती में भी करोड़ों रुपये की लागत से प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यहां सर्विलांस नमूनों की जांच होगी। राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से प्रमाणन मिलने के बाद विधिक नमूनों की जांच भी शुरू की जाएगी। इससे मिलावट और घटिया गुणवत्ता के मामलों में जांच रिपोर्ट जल्द मिलने तथा कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।


इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह, औषधि निरीक्षक मुकेश, एपी सिंह, बृजेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

23.25 करोड़ रुपये से बना है भवन

मंडलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला और कार्यालय भवन के निर्माण पर 23.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने बस्ती मंडल मुख्यालय पर प्रयोगशाला और मंडलीय कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास करीब 0.435 हेक्टेयर जमीन पर यूपी सिडको (उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम) ने निर्माण कार्य शुरू कराया। परिसर में तीन मंजिला मुख्य भवन और प्रयोगशाला बनाई गई है। अब एफडीए कार्यालय के साथ प्रयोगशाला भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed