{"_id":"66e5fa4ad40a6c61430e0954","slug":"family-members-reached-toll-and-police-station-with-guards-dead-body-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123840-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गार्ड का शव लेकर टोल और थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गार्ड का शव लेकर टोल और थाने पहुंचे परिजन
Sun, 15 Sep 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
गार्ड का शव लेकर टोल और थाने पहुंचे परिजन
हर्रैया। चौकड़ी टोल पर ऑटो की चपेट में आकर मृत गार्ड शैलेंद्र सिंह का शव लेकर उनके परिजन क्षेत्रीय लोगों के साथ चौकड़ी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। भीड़ देखकर टोल प्लाजा पर अफरातफरी का माहौल हो गया। उनका आक्रोश देख टोल प्रबंधन सकते में आ गया।
परिजनों के समर्थन में टोल कर्मी भी आ गए। परिजनों ने परिवार के सदस्य को नौकरी और आर्थिक सहयोग की मांग करने लगे। टोल मैनेजर संदीप सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाने पर चले गए। वहां पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कराने की कार्रवाई में जुट गई। टोल प्लाजा के मैनेजर संपदी सिंह ने बताया कि गार्ड के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पत्नी को पेंशन सहित अन्य दुर्घटना की सहयोग राशि दी जाएगी। संवाद