फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District will be revised again, new mining areas will be marked

Basti News: फिर से होगा जिले का पुनरीक्षण, चिह्नित होंगे नए खनन क्षेत्र

Thu, 15 Dec 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District will be revised again, new mining areas will be marked
फिर से होगा जिले का पुनरीक्षण, चिह्नित होंगे नए खनन क्षेत्र
विज्ञापन

बस्ती। राजस्व में वृद्धि के लिए नए खनन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाएगा। इसके लिए जिला मापन निरीक्षण पुनरीक्षित कराया जाएगा। अवैध खनन पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
ये निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने एसडीएम सदर को दिए हैं। वह बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर राजस्व की समीक्षा कर रही थीं। डीएम ने हर्रैया तथा भानपुर में नई मंडी समिति बनाने तथा रुधौली उपमंडी समिति को मंडी समिति बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि सभी नगर निकायों में मुंडेरवा की तरह शुल्क वसूली के लिए नियमावली तैयार कराई जाए। नगर निकायों की आय में वृद्धि के लिए पांच साल से अधिक अवधि वाली नगर निकाय में गृहकर, जलकर निर्धारित कर की वसूली की जाए। साथ ही निर्धारित अवधि पर दरों में वृद्धि की जाए। नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में निर्मित नए मकानों का आंगणन करके गृह कर वसूल किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल आयोजित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। स्टांप और निबंधन में 97 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति पर संतोष व्यक्त किया, लेकिन वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, वन, मंडी समिति, भू राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग की ओर से मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर दिए गए तालाबों के प्रकरण की जांच को सीआरओ की अध्यक्षता में समिति गठित की है, जो एक माह में अपनी आख्या प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने 15 दिनों में भूमि संबंधी आख्या न देने पर भानपुर के कानूनगो राम बहाल के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम का स्पष्टीकरण तलब किया है। मानक के अनुरूप राजस्व वसूली न करने वाले संग्रह अमीनों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा निर्धारित समय सीमा के बाद आख्या भेजने वाले अधिकारियों का भी डीएम ने स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। संचालन एडीएम कमलेश चंद्र ने किया। इस मौके पर सीआरओ नीता यादव, एसडीएम सदर शैलेश दुबे, गिरीश कुमार झा, गुलाबचंद, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, एमके गौड, एआईजी स्टांप मनोज कुमार शुक्ल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed