फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree

Basti News: बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree
हर्रैया। जिले के हर्रैया थानांतर्गत खरकादेवरी में शनिवार की भोर में संदिग्ध हाल में युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होने के बाद परिजन तत्काल वहां पहुंचे और नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
विज्ञापन

ग्राम खरकादेवरी निवासी अशोक कुमार (20) अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। तीन बहनों में एक बहन की शादी हुई है। वह अपने भाईयों के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में मदद करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह घर आया था। इसके बाद सोने चला गया।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में नित्याक्रिया के लिए निकले ग्रामीणों की नजर आम के पेड़ पर लकके शव पर पड़ी। करीब गए तो देखा कि रस्सी के सहारे लटक रहा युवक अशोक है। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। जिन्दा होने की आस में मौके पर पहुंचते ही परिजनों ने पेड़ से शव को नीचे उतार लिया। सूचना पाकर पुलिस भी गांव में पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इसकी वजह की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed