{"_id":"57c5ce4e4f1c1b0b4b2cc16a","slug":"thieves-took-jewelry-worth-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये के जेवरात ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों रुपये के जेवरात ले गए चोर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के कबरा गांव मे सोमवार की देर रात फिर एक घर को चोरो ने खंगाला। घर से लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगदी चोरी हो गए। मुंडेरवा थाना क्षेत्र मे चोरो का गिरोह सक्रिय है। 28 अगस्त को रामपुर रेवटी गांव में दो घरों में चोरी की वारदात हुई। सोमवार की रात में कबरा गांव के रिटायर अध्यापक रमाकर वर्मा पुत्र बलई अपने मकान के बाहर लान में सोए थे। एक लड़का जनार्दन खेत में पानी चला रहा था। बहू शकुंतला छत पर सोई हुई थी।
सुबह जब शकुंतला ने नीचे उतरने लिए सीढ़ी पर लगे फाटक को धक्का दिया तो देखा कि फाटक अंदर से बंद है। जैसे तैसे नीचे आकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पडा है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी और बक्से के लाक भी टूटे पड़े है। जनार्दन ने बताया कि चांदी का सिक्का, हार, अंगूठी, सोने का चेन, मांग टीका आदि गायब है। लाखों रुपये के जेवर और 50 हजार नगदी चोर उठा ले गए। सूचना पाकर सीओ रुधौली और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटना के संबध में जानकारी ली।