{"_id":"cd75c79664421ab8a564e9f2e2a4afc3","slug":"nine-booked-in-beating-in-confusion-of-thief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर समझकर पिटाई में नौ पर केस, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर समझकर पिटाई में नौ पर केस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पटवरिया चौराहे पर शुक्रवार को दिन में चोर
विज्ञापन
समझकर एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे मरणासन्न कर देना लोगों को महंगा पड़ा।
इस मामले में पटवरिया के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल नौ लोगों
के विरुद्ध प्राणघातक हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
रूधौली थाना क्षेत्र के पटवरिया चौराहे पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमते मिला था। उसे लोगों ने चोर-चोर कहकर लाठी डंडे से इतना मारा पीटा की वह बेहोश हो गया। मरणासन्न स्थिति में उसे पहले सीएचसी रुधौली ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
इसके बाद उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के डॉ ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। शनिवार को उस व्यक्ति की पहचान संतकबीरनगर के मोहम्मद सलीम पुत्र मोहम्मद मुनीर निवासी फुलवरिया थाना बखिरा के रूप में हुई।
इस मामले में रुधौली थाने के सिपाही अरविंद यादव की तहरीर पर पटवरिया के ग्राम प्रधान समी मोहम्मद, नान्हे पुत्र सहतू, अनीस पुत्र अजीज, लालमन पुत्र लोटन, कयूम पुत्र कैश मोहम्मद, निक्कू पुत्र रामानंद, हरिलाल पुत्र बाटन, प्रभु पुत्र भेदसर, लालजी पुत्र अज्ञात निवासी पटवरिया थाना रुधौली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने आरोपी प्रधान समी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है, शेष की तलाश की जा रही है। एसओ पंकज कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान उसके घरवालों ने मेडिकल कालेज में पहुंचकर मोहम्मद सलीम के रूप में की। घरवालों के अनुसार सलीम की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, इसलिए वह भटकर पटवरिया चौराहे पर पहुंच गया था।