{"_id":"874d4ba0218c00b4a865d1df4f9b7a56","slug":"institution-manager-booked-in-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास न बनाने पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रावास न बनाने पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के बभनान कस्बे में महिला छात्रावास के लिए सरकारी
विज्ञापन
धन लेने के बाद भी छात्रावास का निर्माण न कराना संस्था के प्रबंधक को
महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ दो करोड़ 93 लाख 93 हजार रुपये के गबन का
मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वर्ष 2006 में केंद्र सरकार के महिला कल्याण विभाग की ओर से बभनान कस्बे में महिला छात्रावास निर्माण के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
स्वैच्छिक संगठन स्व. रामदेव सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निराश्रित दलित पिछड़ा वर्ग महिला उत्थान समिति आचार्य नरेंद्र देव नगर बभनान को छात्रावास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में लागत की 75 प्रतिशत धनराशि 15 लाख रुपये निर्गत कर दी गई।
रकम मिलने के बाद भी संस्था ने महिला छात्रावास का निर्माण नहीं कराया तो इसकी लोगों ने शिकायत की। शिकायत की जांच एसडीएम हर्रैया की ओर से की गई। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के साथ ही निदेशक महिला कल्याण एंव बाल विकास उत्तर प्रदेश को भेज दी।
हाल ही शासन की ओर से डीएम को सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कराने को कहा गया। इसी कड़ी में डीएम के निर्देश पर जिला प्रोवेशन अधिकारी दिलीप कुमार ने स्व. रामदेव सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी निराश्रित दलित पिछड़ा वर्ग महिला उत्थान समिति आचार्य नरेंद्र देव नगर बभनान के प्रबंधक-सचिव के विरुद्ध गौर थाने में 15 लाख रुपये और ब्याज मिलाकर दो करोड़ 93 लाख 93 हजार रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।