फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   husband and wife died in hospital

कार की चपेट से घायल दंपती की अस्पताल में मौत

Sat, 22 Jun 2019 11:13 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
husband and wife died in hospital
राधेश्याम और अंजनी फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
वाल्टरगंज/बस्ती। कोतवाली के बड़ेवन पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बरगदवा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार देर रात पति को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि पत्नी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। दंपती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रेहार बाबू गांव के 30 वर्षीय राधेश्याम पुत्र मंगरू पत्नी 28 वर्षीय अंजनी के साथ बाइक से महसो क्षेत्र के अगई गांव ससुराल जा रहे थे। बरगदवा के पास मनौरी की तरफ से पहुंची कार से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। गंभीर घायल पति-पत्नी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर राधेश्याम को लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार की भोर में पत्नी ने जिला अस्पताल और पति राधेश्याम ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। भाभी ने बताया कि राधेश्याम की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन किसी कारण से सास ने फोन कर बुलाया था। पति-पत्नी मिलने के लिए जा रहे थे। इसके बाद शहर के पास यह हादसा हो गया। दंपती की मौत से पूरा गांव सदमे में है। शनिवार को पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। हर कोई स्तब्ध है। 
विज्ञापन



25 को छोटे भाई की शादी की चल रही थी तैयारी

वाल्टरगंज। रेहार बाबू निवासी राधेश्याम व उनकी पत्नी अंजनी की आकस्मिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। भाभी विलायती देवी ने बताया कि छोटे देवर गोविंद की 25 जून को बरात जानी है। धूमधाम से छोटे भाई की शादी करने की तैयारी में सब लोग लगे थे। तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। बुआ सीता देवी ने बताया कि राधेश्याम की शादी करीब दो साल पहले हुई। अभी बच्चे भी नहीं थे। दोनों काफी खुशी से जीवन निर्वाह कर रहे थे। लेकिन ससुराल वालों से काफी परेशान रहते थे। बताया कि राधेश्याम रायपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। छोटे भाई की शादी के लिए एक सप्ताह पूर्व ही वह घर आए थे। लेकिन हादसे ने राधेश्याम की दुनिया ही खत्म कर दी। शनिवार सुबह जब राधेश्याम और उनकी पत्नी अंजनी की मौत की खबर गांव पहुंची तो हर कोई स्तब्ध रह गया। पूरा गांव शोक में डूब गया। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed