फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body found in bank of Ghagra

घाघरा के किनारे अधेड़ की लाश मिली

Thu, 23 Feb 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in bank of Ghagra
शव
विक्रमजोत क्षेत्र के गौरिया नयन गांव के पास लोलपुर-विक्रमजोत बंधे से सटे घाघरा नदी के किनारे एक अधेड़ की लाश बुधवार देर शाम मिली। पैंट शर्ट पहने करीब 54 वर्षीय शख्स के सिर, पीठ और पैर में कई घाव हैं। उसकी पहचान सुलतानपुर के बाबूलाल जायसवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम छावनी पुलिस की विक्रमजोत चौकी पर आसपास के लोगों ने लाश मिलने की सूचना दी। लाश दो-तीन दिनों से पानी में रहने से सड़ने लगी थी। आशंका यह भी है कि अयोध्या की ओर से लाश बहकर आई है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष छावनी विक्रम सिंह ने शव की जांच की। जेब से मिले मोबाइल फोन से घरवालों को सूचना दी गई। देर रात पहुंचे घरवालों ने बताया की मृतक बाबू लाल जायसवाल निवासी टिकारिया थाना पीपरपुर जिला सुलतानपुर कई वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। 18 फरवरी को फैजाबाद आए थे, मगर लौटे नहीं तो खोजबीन शुरू हुई। बुधवार को पुलिस की जानकारी पर मौत की सूचना हुई। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed