{"_id":"575efef94f1c1bf82311b76f","slug":"constable-beaten-railway-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने रेल कर्मी को उतारकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों ने रेल कर्मी को उतारकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिटाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। गोरखपुर से बांद्रा जा रही ट्रेन के मकैनिकल कार में घुसे जीआरपी सिपाहियों ने जमकर बवाल काटा। बस्ती पहुंचने पर जब सिपाहियों की तादाद बढ़ गई,तो ट्रेन से मैकेनिक को उतार लिए और पीटकर लॉकप में बंद कर दिया। खबर मिलते ही जब रेलवे अधिकारियों ने संज्ञान लिया तो आनन-फानन में उन्हें छोड़ा गया।
रविवार की रात जीआरपी के दो सिपाही बांद्रा-कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरेटर कार कोच में घुस गए। कोच में सवार एसी मैकेनिकों ने इसका विरोध किया तो दोनों मैकेनिकों को पीटकर लाकप में डाल दिया। मैकेनिक अरविंद कुमार और नितेश कुमार तिवारी नाम के मकैनिक रात करीब साढ़े 11 बजे दूसरी ट्रेन से मुंबई रवाना हो सके।
इस संबंध में एनईआर के सीनियर डीआरएम अशोक सिंह ने बताया कि यह घटना यदि सही है तो गंभीर मामला है। उन्होने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। टीम में आरपीएफ के अधिकारी भी शामिल है। इनकी रिपोर्ट के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।