फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman died in miserable condition0

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 15 Jul 2018 11:07 PM IST
basti
basti Updated Sun, 15 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
a woman died in miserable condition0
demo pic
रुधौली। क्षेत्र के हनुमानगंज में शनिवार देर रात एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह दामाद ने ससुराल में बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी। पिता पहुंचे तो बेटी का शव देखकर सुध खो बैठे। पुलिस को तहरीर देकर मौत मामले में आशंका जाहिर की। पुलिस को भी अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन

 करीब 10 वर्ष पहले सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली निवासी कृष्ण चंद्र ने बेटी सीमा की शादी रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी अनिल कुमार पुत्र रामबरन के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। बाद में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो गए। पारिवारिक झगड़ों की शिकायत सीमा के पिता तक जाने लगी। पति अनिल मुंबई में रहकर खुद का व्यवसाय चलाते हैं।  मई में बहन की शादी के लिए अपने गांव हनुमानगंज आए, तब से लेकर अब तक यहीं पर रुके हैं। शुक्रवार को बहन की दोबारा विदाई करने के बाद किसी बात को लेकर सीमा व अनिल में विवाद हो गया। इसकी जानकारी पिता को हुई। पिता ने जब शनिवार देर रात बिटिया के मोबाइल पर फोन कर दामाद से बात करनी चाही तो दामाद घर पर नहीं थे। बाद में पता चला कि वह अक्सर करके रात में 10-11 बजे तक गायब रहते हैं। रविवार सुबह पांच बजे दामाद अनिल ने कृष्ण चंद्र को सीमा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। कृष्ण चंद्र जब बेटी के घर पहुंचे, तो बेटी का शव दरवाजे के बाहर जमीन पर था। यह देख वह हतप्रभ रह गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सीमा की मौत का कारण फिलहाल उसके द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करना बताया जा रहा है। जबकि सीमा के पिता ने संदिग्ध हाल में मौत की तहरीर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही तस्वीर साफ होगी। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। 
विज्ञापन


छह माह की बच्ची को नहीं मिलेगा मां का प्यार
अनिल और सीमा के बसे बसाए परिवार में उनके दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी हैं। जिसमें बड़ा बेटा अंशु पांच साल का तो अभी छह माह की नवजात शामिल है। सीमा की मौत के बाद अब नवजात की देखभाल कौन करेगा यह अपने आप में लोगों को कचोटता रहा। अनिल के परिवार में पिता रामबरन, एक छोटी बहन व एक छोटा भाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्धहाल में झुलसी महिला, रेफर
छावनी। क्षेत्र के वीरपुरखरहरा गांव में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती कराया गया है।  वीरपुर खरहरा निवासी गायत्री (29 ) सुबह घर में जोर-जोर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने देखा तो महिला के शरीर से आग की लपटें निकल रही थीं। पड़ोसियों ने मिट्टी फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसके चलते कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थी। आग लगने क्या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना मजदूरी करने गए पति दिनेश को दी। घर पहुंच कर पति ने 108 एंबुलेंस से पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमजोत ले गए, जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि हमें ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed