फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक के चपेट से बाइक सवार दो घायल, एक की मौत

ट्रक के चपेट से बाइक सवार दो घायल, एक की मौत

Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के चपेट से बाइक सवार दो घायल, एक की मौत
(घायल का नाम, पता मिलते ही अपडेट करा देंगे)
विज्ञापन


फोटो
ट्रक की चपेट से बाइक सवार दो घायल, एक की मौत
वाल्टरगंज थाने के मानिकचंद चौराहे के पास दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। मानिकचंद चौराहे पर शनिवार दोपहर ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का गंभीर हाल में इलाज चल रहा है।
रुधौली कस्बे के 19 वर्षीय संगम पुत्र कृष्ण गोपाल बाइक से अपने एक दोस्त के साथ बस्ती शहर आ रहे थे। मानिक चंद चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में ठोकर लग गई। दोनों गंभीर घायल होकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ठोकर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद में दौड़े। हेलमेट नहीं होने से बाइक चला रहे संगम को सिर में गंभीर चोट लगी। दोनों घायलों को आपसी मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना परिवार वालों को भी दी गई। उधर, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संगम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संगम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां चंद्रावती देवी, भाई शिवम और शुभम सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ पहुंचने से पहले घायल ने दम तोड़ा
अकसड़ा चौराहे पर बाइक की चपेट में आए थे सुग्रीव
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी/नगर बाजार। अकसड़ा चौराहे पर ठेले से लकड़ी गिराते समय बाइक की चपेट में आए अधेड़ की शनिवार सुबह लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरचक निवासी 50 वर्षीय सुग्रीव मौर्य शुक्रवार को अकसड़ा चौराहे पर ठेले से लकड़ी गिराकर वहीं खडे़ थे। तभी बहादुरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने पर गोरखपुर और वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। मृतक के भाई माधव प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह स्थिति नाजुक देखकर गोरखपुर के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया था। हम लोग लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में बस्ती के पास मौत हो गई। शव को कलवारी थाने ले आए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

28 को बेटी की शादी, घर लाया गया पिता का शव
नगर बाजार। बेटी की शादी में कोई कमी न रह जाए। पिता दिन-रात ठेला चलाकर पाई-पाई जुटा रहे थे। शुक्रवार को भी ठेले से लकड़ी गिराने के बाद ठेले के पास खड़े हुए कि तेज रफ्तार बाइक की ठोकर लग गई। गंभीर घायल ने शनिवार को लखनऊ पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।
यह हादसा हुआ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरचक निवासी 50 वर्षीय सुग्रीव मौर्य के साथ। 28 फरवरी को उनकी बेटी मीना की बारात आनी है। धूमधाम से शादी करने के लिए परिवार में एक एक सामान इकट्ठा किया जा रहा था। घर में खुशी का माहौल चल रहा था और सभी रिश्तेदारों, मित्रों को निमंत्रण कार्ड भी बंट चुका था लेकिन पिता सुग्रीव की मौत से अब मातम ही मातम है। सुग्रीव के बडे़ भाई सुखराम मौर्य ने बताया कि बेहद गरीब परिवार है। सुग्रीव ठेला चलाकर उससे होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलाता था। पत्नी इन्द्रावती के अलावा बड़ी बेटी लक्ष्मी है जिसकी शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी 20 वर्षीय मीना की 28 फरवरी को बारात आनी है। रीना (17), सलोनी (15) और बेटा लवकुश (13) पढ़ाई करते हैं। पिता सुग्रीव की मौत पर मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। हर किसी की जुबां पर बस एक ही चर्चा है कि अब परिवार का भरण-पोषण कौन करेगा। आसपास के लोग उनके परिवार को ढांढस बंधा रहे लेकिन पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से वहां आने वाले हर किसी की आंखें नम हो जातीं।



फोरलेन पर हादसा, हालत नाजुक
नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। हेलमेट न होने से उनके सिर में गंभीर चोट आने से बेहोश हो गए। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बडे़वन गनेशपुर निवासी 45 वर्षीय चंद्रिका चौधरी काम से कप्तानगंज गए। प्लेटिना से वापस आते समय दुबखरा के पास फैजाबाद की तरफ से गोरखपुर जा रही बाइक में ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed