फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संशोधित--स्वतंत्रता सेनानी की विधवा से लूटे 30 हजार

संशोधित--स्वतंत्रता सेनानी की विधवा से लूटे 30 हजार

Tue, 14 May 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
संशोधित--स्वतंत्रता सेनानी की विधवा से लूटे 30 हजार
दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी से लूटे 30 हजार
विज्ञापन

चलती बाइक से पोते की साथ बैंक से वापसी में वारदात
हर्रैया थानाक्षेत्र के महूघाट-बड़हरकला के बीच की घटना
गिरने से महिला घायल, तमंचा लहराते भागे दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हाईवे पर पौत्र के साथ बाइक से जा रही दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी के हाथों से बैग छीन लिया, जिसमें 30 हजार रुपये थे। कस्बे के पास ही महूघाट-बड़हरकला के बीच हुई वारदात से सनसनी फैल गई। छीनाझपटी में बाइक के पीछे बैठी 78 वर्षीय कपूरा देवी अनियंत्रित होकर गिर गईं। उन्हें अचेतावस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है।
हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल की रहने वालीं कपूरा (78) के पति राम सेवक सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। कपूरा सोमवार को अपने पौत्र पवन के साथ बाइक से ग्रामीण बैंक हर्रैया पर आई। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर आधार कार्ड व पासबुक के साथ एक बैग में रख लीं। बाइक पर पीछे बैठकर फोरलेन पर महूघाट-बड़हरकला के बीच पहुंची ही थीं कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। तमंचा लेकर पीछे बैठे बदमाश ने चलती बाइक से ही झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। इससे अनियंत्रित होकर वह बाइक से गिर गईं। बदमाशों की बाइक भी लड़खड़ाई लेकिन संभल गए। बदमाश बाइक लेकर असलहा लहराते हुए छावनी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे घटना को दिया अंजाम
बेलाड़े शुक्ल गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सेवक शुक्ल की अठहत्तर वर्षीय पत्नी कपूरा देवी दोपहर करीब 1:20 के आसपास रकम एक बैग में रखकर पवन के साथ बाइक से घर जा रही थीं। महूघाट गांव के सामने बायीं तरफ ओवरटेक कर बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने बैग छीना। अचानक हुए हमले में वृद्धा बाइक से गिरकर दूर तक फिसलती चली गईं। पौत्र पवन जब तक कुछ समझ पाता बदमाश तमंचा लहराते हुए फैजाबाद की तरफ भाग निकले। सिर में लगी गंभीर चोट से बेहोश हुईं कपूरा देवी खून से लथपथ थीं। लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीओ राहुल पांडेय, एसआई राकेश मिश्र, रामा यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पवन को साथ लेकर बैंक गए। रकम निकालने की पुष्टि करने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से बदमाशों के हुलिया का पता लगाने में पुलिस जुटी है। हर्रैया सीएचसी में भर्ती कपूरादेवी की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed