{"_id":"5cc4be67bdec22074b0a7b92","slug":"21556397671-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की तस्करी करते पकड़ाए कोच अटेंडेंट-Maharajganj","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब की तस्करी करते पकड़ाए कोच अटेंडेंट-Maharajganj
विज्ञापन
गोरखधाम एक्सप्रेस से शराब की तस्करी
खलीलाबाद स्टेशन पर तलाशी के दौरान पांच कोच अटेंडेंट पकड़े गए
- 88 हजार रुपये की शराब बरामद
- गोरखधाम एक्सप्रेस से ला रहे थे शराब, आबकारी व रेल एक्ट में मुकदमा दर्ज
- एक सफाईकर्मी को भी किया गया है गिरफ्तार, गोरखपुर का है रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गोरखधाम एक्सप्रेस से शराब की तस्करी का सनसनीखेज मामला पकड़ा गया है। खलीलाबाद स्टेशन आरपीएफ ने हरियाणा से लाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी। तस्करी करने वाले कोई और नहीं कोच अटेंडेंट थे। इस मामले में पांच कोच अटेंडेंट और एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ आबकारी और रेल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लक्जरी कार, ट्रक से शराब तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को अब ट्रेन से शराब की तस्करी का खुलासा हुआ। आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव, शामराज, रवींद्र सिंह, बेचू खरवार, जितेंद्र कुशवाहा, रामशेष शुक्रवार की शाम खलीलाबाद स्टेशन पर सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।जानकारी के आधार पर इनके पास से 177 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में कृष्णा शर्मा (21) शामिल है, जो सूर्य बिहार गोरखपुर का रहने वाला है और गोरखधाम एक्सप्रेस में अनुबंधित सफाईकर्मी है। इसके अलावा संजय दत्त, धर्मेंद्र निषाद, पिंटू गुप्ता, सिकंदर निषाद, आलोक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी कोच अटेंडेंट हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब गोरखधाम एक्सप्रेस से हरियाणा से लाई जा रही थी। जब्त की गई शराब की कीमत 88 हजार रुपये है।