फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फंदे से लटका युवा व्यापारी, सनसनी

फंदे से लटका युवा व्यापारी, सनसनी

Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका युवा व्यापारी, सनसनी
फंदे से लटका युवा व्यापारी, सनसनी
विज्ञापन

बस्ती। गांधीनगर मुख्य बाजार स्थित आवास में 21 वर्षीय युवक का बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग जगाने पहुंचे तो शव देखकर शोर मचाया। जानकारी होते ही शहर में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना गांधीनगर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई। लोगों के मुताबिक सुरेंद्र चौरसिया की पत्नी से एक बेटा (राहुल) पैदा हुआ, जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। बाद में सुरेंद्र ने संगीता नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। संगीता से भी एक बेटा (विपुल) पैदा हुआ, जो अब 18 वर्ष का है। कुछ वर्ष पहले सुरेंद्र की भी मृत्यु हो गई। मां-बाप के गुजर जाने के बाद राहुल अपने चाचा नरेंद्र कुमार चौरसिया के साथ गोपाल स्पोर्ट्स एंड जनरल स्टोर पर बैठने लगा। घर के लोग बताते हैं कि वह दुकान से खाली होने के बाद देर रात तक दोस्तों के साथ घूमता था। बृहस्पतिवार रात भी वह 12 बजे के करीब दोस्तों के साथ ही घर लौटा, बाद में वे चले गए। सुबह करीब सात बजे मां संगीता जब राहुल को जगाने पहुंची तो कमरे की छत में लगी कुंडी से उसका शव लटकता मिला। कोतवाल कपिलमुनि सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। राहुल ने किन परिस्थतियों में यह कदम उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

------------
उलझ गई गुत्थी
- राहुल चौरसिया की मौत आत्महत्या है या हत्या इसे लेकर पुलिस असमंजस में है। हालांकि पुलिस फिलहाल गैर-शादीशुदा युवक के आत्महत्या करने का दावा कर रही है लेकिन मोहल्ले भर में लोग इसे कुछ और बता रहे हैं। कुछ लोग संपत्ति तो कई आशनाई से जोड़कर घटना को देख रहे हैं। हालांकि शव का हुलिया देखकर हत्या की बात अतिशयोक्ति लगती है लेकिन परिवार के लोग भी आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हैं। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खिड़की से देखा भयावह दृश्य
- सुबह करीब सात बजे मां संगीता जब राहुल को जगाने पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस बीच अन्य तमाम लोग भी पहुंच गए। दरवाजा न खुलने की वजह जानने के लिए खिड़की से झांकने लगे तो भीतर का दृश्य देखकर दंग रह गए। एक-एक करके कई लोगों ने छत से लटकता शव देख लिया तो मिनट भर में पूरे शहर में बात फैल गई। दरवाजे का लॉक खोलकर कुछ लोग अंदर पहुंचे और आनन-फानन में इसी उम्मीद पर उतारा कि राहुल जिंदा होंगे, लेकिन उनका भरोसा कुछ सेकेंड में ही टूट गया। पुलिस थोड़ी देर में पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed