फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छत के रास्ते घुसे और ले उड़े नकदी-जेवर

छत के रास्ते घुसे और ले उड़े नकदी-जेवर

Tue, 24 Jul 2018 11:36 PM IST
basti
basti Updated Tue, 24 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घुसे और ले उड़े नकदी-जेवर
chori
गायघाट। कलवारी क्षेत्र में सोमवार रात बगही और तुरकौलिया गांव में चोर नकदी और जेवर समेत लाखों के सामान उड़ा ले गए। रविवार रात भी इसी क्षेत्र के केंवचा के एक घर को चोरों ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन


पहली घटना रामजानकी मार्ग स्थित बगही में हुई। यहां दुर्गा चौरसिया के घर पिछवाड़ेेे के रास्ते चोर छत पर चढ़कर अंदर पहुंचे। परिवार वालों के अनुसार, रात एक बजे बूंदाबांदी होने पर वे लोग अंदर आए और दरवाजे की कुंडी बंद कर बरामदे में सो गए। बहू ज्ञानमती के मुताबिक वह जाग रही थी। आधे घंटे बाद उसके देवर अरविंद के कमरे दो लोगों को बॉक्स निकाल कर आंगन के रास्ते गली में भागते देख शोर मचाया। जब तक लोग जगते चोर भाग चुके थे।
विज्ञापन


दूसरी वारदात यहां से दो किलोमीटर दूर तुरकौलिया में रात करीब ढाई बजे हुई। यहां चोर छत के रास्ते घर में घुसे और ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश व उनके छोटे भाई चंद्रप्रकाश के कमरे से नगदी और जेवर से भरे सूटकेश को लेकर भाग गए। सुबह करीब चार बजे जब चंद्रप्रकाश शौच के लिए कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था। प्रधान ने बताया कि इंटरलाकिंग के लिए रखे दो लाख रुपए नगद और तीन लाख रुपये कीमत की दो सोने की चेन, पांच अंगूठी और औरतों के जेवर चोर उठा ले गए। थानाध्यक्ष कलवारी संजय शुक्ल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है फिर भी पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरमा में दिखे संदिग्धों पर शक
कोरमा गांव के पूरब बाग में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कुछ संदिग्ध बंजारे जैसे सोमवार शाम करीब चार बजे पहुंचे। पाऊं बाजार से राशन लेकर स्कूल में भोजन बनाकर खाया। रात 10 बजे तक गांव वालों ने उन्हें स्कूल पर देखा लेकिन घुमंतू मानकर किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुबह वारदात के बाद उनसे पूछताछ के लिए लोग विद्यालय पर पहुंचे लेकिन वहां सिर्फ कुछ लाठियां और बचा भोजन मिला। लोगों ने बताया कि भोर में ही वे राजपुर देवरिया होते हुए गायघाट की तरफ कूच कर गए। गायघाट निवासी एक पिकअप वाले ने बताया कि उसकी गाड़ी से वे धनघटा पहुंच गए। सुबह कुछ लोगों खुद को गोरखपुर का निवासी बताकर धनघटा छोड़ने को कहा तो किराए के लिए वह पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed