{"_id":"686c24b5acf648c674069060","slug":"congress-officials-took-a-pledge-to-strengthen-the-organization-basti-news-c-207-1-bst1004-139692-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया संगठन की मजबूती का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने लिया संगठन की मजबूती का संकल्प
Tue, 08 Jul 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बड़े वन के निकट स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आनंद प्रकाश गौतम ने पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी कांग्रेस को मजबूत करने, पार्टी के सिद्धान्तों, कार्यक्रमों से जन- जन को जोड़ने की दिशा में ऐसा प्रयास करें ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत बने। उन्होंने कहा कि संगठन इतना मजबूत होना चाहिए कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस निर्णायक रूप में उभरे।
पूर्व सांसद ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल कोषाध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव, मो. रफीक, सुरेंद्र मिश्रा, अलीम अख्तर, इफ्तिखार अहमद, डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी, डाॅ. दीपेंद्र सिंह, लाबोनी सिंह, साधुशरन आर्य, राकेश मणि त्रिपाठी, शकुंतला देवी, शबीहा खातून, रामधीरज चौधरी उपाध्यक्ष, सोमनाथ निषाद ‘संत’, अतीउल्ला सिद्दीकी, राहुल चौधरी, रविन्द्र सिंह ‘राजन’, शेर मोहम्मद, अमर बहादुर शुक्ल, अमरदेव सिंह, आलोक त्रिपाठी, राहुल चतुर्वेदी, गुड्डू सोनकर समेत सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और प्रमाणपत्र सौंपा। जिला कोआर्डिनेटर निर्मला पासवान, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।