{"_id":"62e6c6ed36e2980f3207fc4f","slug":"case-registered-against-head-master-and-trader-basti-news-gkp445606821","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका और दुकानदार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापिका और दुकानदार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सदर ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा में अध्ययनरत छात्रों के मध्याह्न भोजन के लिए आवंटित अनाज को विद्यालय से बेचने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका और दुकानदार मिठाई लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी सदर विनोद कुमार त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि विद्यालय से भारी मात्रा में अनाज का विक्रय करना बिना प्रधानाध्यापिका की संलिप्तता के संभव नहीं है। इसके लिए पूर्ण रूप से इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह को जिम्मेदार मानते हुए उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिले के बस्ती सदर ब्लॉक क्षेत्र के डारीडीहा के पास ग्रामीणों ने अनाज लदा पिकअप को 29 जुलाई को पकड़ा था। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह व दुकानदार मिठाई लाल के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी सदर ने तहरीर दी। उसके आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।