फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike rider got hit, youth ran away seeing the crowd

Basti News: बाइक सवार को मारी टक्कर,भीड़ देख भागे युवक

Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider got hit, youth ran away seeing the crowd
कप्तानगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के बैदोलिया के निकट तेज रफ्तार दो बाइक में टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार युवक और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनडीहा गांव के विनोद कुमार मिश्रा शुक्रवार सुबह अपने बच्चों को हरदी बाजार स्थित एक स्कूल में पहुंचाने जा रहे थे। सुबह 8 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया के निकट सामने से एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विनोद कुमार मिश्रा (30) उनके दो बेटे आमोद मिश्रा (6) व विपुल (9) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद वे घायलों का वीडियो बनाने लगे। आसपास के लोग जुटने लगे तो बाइक छोड़कर युवक भाग गए। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन करके कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed