फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Basti was defeated by Siddharthnagar

Basti News: बस्ती को सिद्धार्थनगर ने दी शिकस्त

Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Basti was defeated by Siddharthnagar
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में चल रही विभिन्न ग्रुप में क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को ओपेन गुप आयु वर्ग में मैच खेला गया। मुकाबले में बस्ती इलेवन टीम को सिद्धार्थनगर टीम ने पांच विकेट से शिकस्त दी।
विज्ञापन

निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में बस्ती इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती इलेवन की टीम ने सभी विकेट खोकर 19.3 ओवर में 184 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण ने सर्वाधिक 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

मोहम्मद आमिर ने 43, विनय ने 35 और आदर्श पांडेय ने 26 रन बनाए। सिद्धार्थनगर टीम की तरफ से कृष्णा ने तीन विकेट लिए। शमशाद ने दो, यश मिश्रा और अर्जुन साहनी ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

184 रनों के जवाब में उतरी सिद्धार्थनगर की टीम ने 18.2 ओवर में मुकाबले को पांच विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से यश मिश्रा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। अंश पटेल ने 41, विशाल ने 25 और आयुष ने 23 रन बनाए। बस्ती-11 की तरफ से अथर्व गुप्ता ने दो, अब्दुल ने एक और रुद्र त्रिपाठी ने एक विकेट लिया।

मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थनगर टीम के यश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजक मंडल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed