{"_id":"66abfa7a3a1bc3b9e50bfea4","slug":"basti-news-six-including-four-kanwariyas-injured-in-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121450-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़िये सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़िये सहित छह घायल
विज्ञापन
हरैया/कप्तानगंज। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर बड़हर कला और खजुहा कल्याणपुर के बीच हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार कांवड़िये समेत छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात तीन बाइक सवार कांवड़िये सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएचओ राणा डीपी सिंह ने पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के रौता चौराहा निवासी अंकित कुमार, अरविंद कुमार व शेषनाग एक बाइक पर जल भरने अयोध्या जा रहे थे। बड़हर कला गांव के पास बाइक के असंतुलित होकर गिरने से उसपर सवार भी लोग घायल हो गए।
उधर, कप्तानगंज क्षेत्र के कल्याणपुर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में आकाश निषाद (18) निवासी भीटा थाना कप्तानगंज और दूसरा बाइक सवार महेंद्र कुमार (35) निवासी कटरा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इ सीएचसी कप्तानगंज में पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में महेंद्र कुमार कावड़ का जल लेने अयोध्या जा रहा था।
एक अन्य हादसा फोरलेन के खजुहा गांव के पास दोपहर दो बजे हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आरिफ (30) निवासी जलालपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है। घायल आरिफ सिंदूर बेचने का काम करता है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है।