फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bakaya of 12 lakh

स्वास्थ्य विभाग पर 12 लाख का डीजल बकाया

Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
bakaya of 12 lakh
स्वास्थ्य विभाग पर 12 लाख का डीजल बकाया
विज्ञापन

- पेट्रोल पंप संचालक ने मांगा बकाया, दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग पर पेट्रोल पंप संचालक का 12 लाख रुपये बकाया है। अब पेट्रोल पंप संचालक ने बकाए की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को इस मामले में अवगत करा दिया गया है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां जिस पेट्रोल पंप से डीजल लेकर चलाई जाती हैं उसका पिछले छह माह से अधिक समय से भुगतान ही नहीं हुआ है। कोरोना कॉल में अधिकारियों के भ्रमण, कोरोना व अन्य वैक्सीन को गोरखपुर, लखनऊ अथवा अयोध्या से लाना, टीकाकरण के लिए वैक्सीन पहुंचाने आदि का कार्य जिले का स्वास्थ्य महकमा करता है। इस कार्य में जो वाहन संचालित होते हैं उसका डीजल विभाग खुद वहन करता है। पिछले छह माह से स्वास्थ्य विभाग में करीब 12 लाख रुपये से अधिक का डीजल खर्च किया गया, मगर इसका भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में अब स्थिति खराब होने लगी है।
विज्ञापन

इसे लेकर तत्कालीन तेल प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को पत्र लिखकर धन की मांग की थी, मगर उनके पत्र पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब इस कार्य को एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन देख रहे हैं। एसीएमओ ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालक ने चेतावनी दी है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed