फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Asha workers staged a sit-in protest after not receiving their honorarium.

Basti News: मानदेय न मिलने पर भड़कीं आशाओं ने दिया धरना

Sun, 09 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 09 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in protest after not receiving their honorarium.
सल्टौआ। तीन महीने से मानदेय बकाया समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। सल्टौआ पीएचसी पर धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। दोपहर करीब दो बजे सीएमओ डॉ. राजीव निगम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को एक सप्ताह में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता काम पर लौट गईं।
विज्ञापन

उधर, आशा कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान ओपीडी भी बंद रही। सीएमओ को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संगठन के जिला संरक्षक फूलचंद चौधरी ने कहा कि तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने आशा कार्यकर्ताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि टीबी डॉट्स प्रोवाइडर का भुगतान अप्रैल 2024 से लंबित है। पल्स पोलियो, फाइलेरिया अभियान का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान सुषमा चौधरी, विद्यावती, बीनू, अनिता, रीता देवी, पूनम चौधरी, कृष्णावती, ज्ञानमती, रजनी देवी, वेदमती, नीलम सिंह व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed