फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

नौ तस्कर गिरफ्तार, 3.17 क्विंटल गांजा बरामद

Fri, 15 Oct 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर पुलिस व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने मुखबिर के सूचना पर डीसीएम में छिपाकर ले जाया जा रहा तीन क्विंटल 17 किलो गांजा बरामद किया। पकड़े गए नौ आरोपितों ने डीसीएम आगे पीछे व ऊपर झाड़ू लाद रखा था, उसके बीच में बोरे में भरा गांजा रखा था। इसके कब्जे से पांच मोबाइल, 21 सौ रुपये नकदी व एक बोलेरो और कार भी बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग डीसीएम में लादकर बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे हैं। टीम के उप निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह व नगर थाना प्रभारी बाबू लाल अपने हमराहियों के साथ बुधवार की रात दो बजे नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास घेराबंदी कर दी। डीसीएम को उसके नंबर के आधार पर पकड़ लिया। पीछे चल रही एक बोलेरो व एक कार को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर व उसमें सवार लोगों को पकड़ कर थाना पर ले आई। आरोपितों ने बताया कि डीसीएम में बड़ी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने डीसीएम पर लदे झाड़ू को हटवाया तो बीच में आठ बोरे में रखे गए गांजे की खेप बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरेश गुप्ता निवासी खुदरा अहिरौली, सुनील कुमार सिंह निवासी बरवा राजा थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, राजा मोहन सिंह, रामेश्वर सिंह निवासी अहिरौलीदान थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, विपिन वर्मा निवासी भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया को पकड़ा। इनके साथ ही बिहार के गोपालगंज जिले के सूरज कुमार निवासी बरवा ब्रीट, धीरज कुमार शर्मा निवासी पकड़ी,थाना कुचायकोट, रवि भारती निवासी और मुसाफिर भारती निवासी जुड़ावलपुर थाना भूरे को गिरफ्तार किया। टीम में सर्विलांस उप निरीक्षक विजय सिंह, आदित्य पाण्डेय, अजय दुबे, राकेश कुमार, राम सुरेश यादव महेन्द्र यादव, जनार्दन प्रजापति व सत्येंद्र सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed