{"_id":"69a9d098ba89bf36c10dadf5","slug":"allegations-of-molestation-and-assault-of-a-minor-basti-news-c-207-1-bst1006-154356-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
पीड़िता के पिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 फरवरी को उनकी 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी, जबकि वह और उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट भी की। पीड़ित के अनुसार शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग, उनकी छोटी बेटी और गांव के एक दिव्यांग व्यक्ति मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की।
परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल कुदरहा चौकी पर दी गई, लेकिन कई दिनों के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि बाद में कुछ लोग उनके घर पहुंचकर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि चौकी और थाने पर शिकायत पत्र देने के बावजूद अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। एसपी ने पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद