फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administrative team camp at SP candidate's kiln

सपा प्रत्याशी के भट्ठे पर प्रशासनिक टीम का डेरा

Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Administrative team camp at SP candidate's kiln
सपा प्रत्याशी के भट्ठे पर प्रशासनिक टीम का डेरा
विज्ञापन

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के गोटवा स्थित ईंट भट्ठे पर प्रशासनिक टीम ने डेरा डाल रखा है। दिन भर टीम भट्ठे के अभिलेखों को खंगालती रही, मगर कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। हालांकि दिन भर अधिकारियों की टीम वीरेंद्र को यहां-वहां तलाशती रहीं, मगर वह हाथ नहीं आए।
सपा के एक दिग्गज नेता के घर पर भी पुलिस की टीम वीरेंद्र की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह वहां भी नहीं मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित संजय चौधरी और सपा समर्थित वीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में हैं। तीन जुलाई को मतदान होना है। इस चुनाव के लिए प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। हालांकि काफी प्रयास के बावजूद भाजपा अपने प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित तय नहीं करा सकी है, मगर अब भी उम्मीद नहीं टूटी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महेंद्र यादव ने कहा कि सपा समर्थित प्रत्याशी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस टीम पार्टी के वरिष्ठ नेता के घर पहुंची थी, मगर वहां प्रत्याशी नहीं थे। वह सुबह ही प्रचार में निकल गए थे। प्रशासन उनके ईंट भट्ठे पर भी दिन भर जांच पड़ताल करती रही। फिलहाल प्रशासनिक टीम वीरेंद्र चौधरी की तलाश में उनके भट्ठे पर देर शाम तक बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर इस मामले को लेकर तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed