{"_id":"650ca32a923b2370d10ba64e","slug":"accused-of-giving-fake-mark-sheet-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4714-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पैरा मेडिकल विद्यार्थियों को फर्जी मार्कशीट देने की आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पैरा मेडिकल विद्यार्थियों को फर्जी मार्कशीट देने की आरोपी गिरफ्तार
Fri, 22 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
गुलशन फातिमा के खिलाफ न्यायालय से जारी हुआ था गैर जमानती वारंट
कोतवाली में दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी के दो केस में वांछित थी गुलशन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पैरा मेडिकल विद्यार्थियों को फर्जी मार्कशीट देने के आरोप में नामजद गुलशन फातिमा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। केस की तफ्तीश कर रही एसआईटी के विवेचक व क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम ने उसे पकड़ा।
जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत निवासी गुलशन फातिमा और उसके पति मो. वसीम पर अलग-अलग दो केस दर्ज हैं। इसमें बाकी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, मगर गुलशन फरार चल रही थी। उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
छात्रा शालिनी वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था है कि सरदार पटेल सत्यांजलि पैरा मेडिकल कॉलेज हर्दिया के नाम से फर्जी स्कूल खोलकर एएनएम कोर्स के लिए दाखिला किया गया। फर्जी मार्कशीट थमा दी गई। जब विद्यार्थियों ने रुपये मांगे तो आत्महत्या कर लेने की धमकी देते हुए जिम्मेदार कॉलेज से भाग गए। पुलिस ने कॉलेज संस्थापक सत्यप्रकाश पटेल निवासी बरगदवा थाना कोतवाली, उप प्रबंधक मो. वासीम, गुलशन फातिमा पत्नी मो. वासीम निवासी टेमा रहमत थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर, फुरकान निवासी टेमा रहमत खलीलाबाद संतकबीरनगर आदि पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
इससे पहले एक जून को छात्रा लक्ष्मी गुप्ता की तहरीर पर सत्यप्रकाश पटेल, मो. वासीम, फातिमा व अन्य के खिलाफ एक और केस दर्ज हुआ था। दोनों केस में पुलिस को गुलशन फातिमा की तलाश थी।