{"_id":"67c5dc9805b195bf33034b38","slug":"accused-of-embezzling-rs-55-lakh-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132881-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
Mon, 03 Mar 2025 10:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जमीन के बैनामा के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में छावनी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षी अनिल ने गांव में ही जमीन देने का वादा किया। इसके बाद बाघानाला में अपने पिता के हिस्से का बैनामा छह लाख में करने के लिए कहा। उसने गाय, भैंस आदि बेचकर किसी तरह रुपये एकत्र कर 6 सितंबर 24 को अनिल को दे दिया।
रजिस्ट्री ऑफिस जाकर बैनामा करा लिया। कुछ दिन बाद पता चला कि जिस जममनी का बैनामा हुआ है, उसे 10 साल पहले ही किसी को बेचा जा चुका है। रुपये मांगे तो छह लाख में 50 हजार ही लौटाए। शेष धनराशि दो माह में देने का वादा किया। दोबारा रुपये मांगने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने बाघानाला के अनिल कुमार मिश्रा, बगेदू व आद्या प्रसाद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद