चलती ट्रेन में छेड़छाड़: बर्थ पर सो रही महिला यात्री से शर्मनाक करतूत, नैनीताल का युवक गिरफ्तार
महिला सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सफर के दौरान रात में महिला सो गई, तभी बराबर वाली सीट पर बैठे युवक ने उसके साथ गंदी हरकत कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस में युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। ट्रेन में ही महिला ने कॉल करके पुलिस को सूचना दी। शनिवार तड़के ट्रेन के बरेली पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुपरफास्ट सुहेलदेव एक्सप्रेस 22419 गाजीपुर से शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे चली थी। यहां से गाजीपुर के थाना कासिमाबाद के एक गांव ही महिला आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए कोच नंबर एस थ्री में अपनी सीट पर थी। रात में महिला सो गई।
नैनीताल का रहने वाला है आरोपी
लखनऊ के बाद हरदोई-शाहजहांपुर के बीच महिला गहरी नींद में थी, तभी कोच में सवार नैनीताल निवासी अरशद नाम के युवक ने उससे गंदी हरकत और छेड़छाड़ की। महिला जाग गई और शोर मचा दिया। उसने कॉल करके पुलिस को सूचना दे दी। ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मी कोच में पहुंच गए।
Bareilly News: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान
सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव लखनऊ के बाद बरेली में है। शनिवार सुबह ट्रेन निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से 5:37 बजे बरेली पहुंची। यहां जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जीआरपी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।