{"_id":"64166505cc8ec19a040bc824","slug":"four-year-old-girl-sexually-assaults-by-laborer-in-bareilly-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टॉफी दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दरिंदगी, 30 साल का भट्ठा मजदूर बना हैवान
Sun, 19 Mar 2023 06:59 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:59 AM IST
सार
हाफिजगंज क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठा मजदूर ने बच्ची से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में टॉफी दिलाने के बहाने 30 साल के भट्ठा मजदूर ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही फारूख आया और दुकान से टॉफी दिलवाने के बहाने बेटी को पड़ोस के एक खाली मकान में ले गया। वहां बेटी से दरिंदगी करने लगा।
विज्ञापन
महिला को देख फरार हुआ आरोपी
काफी देर से बच्ची को गायब देखकर मां उसे खोजती हुई उधर पहुंची तो उस मकान से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। वह अंदर गईं तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं आया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का पिता मजदूर है।