{"_id":"6b0c16b663ee02f2680e8dc1","slug":"blos-must-fill-out-forms-with-care-and-ensure-names-and-addresses-are-recorded-accurately-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सजगता से फॉर्म भरें बीएलओ, नाम-पता सही लिखें, एसीईओ ने कहा- मतदाता सूची में न हों गलतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सजगता से फॉर्म भरें बीएलओ, नाम-पता सही लिखें, एसीईओ ने कहा- मतदाता सूची में न हों गलतियां
Sun, 29 Nov 2026 05:47 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
बरेली में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मतदाता सूची में गलतियां न हों। फॉर्म में सही जानकारी भरें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक भी मतदाता न छूटे, एक भी नाम गलत न रहे... बरेली में इसी संकल्प के साथ रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत विशेष दिवस का आयोजन किया गया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) अरविंद कुमार पांडेय ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीबीएल इंटर कॉलेज, हफीज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, सुशीला गिरीश बालिका इंटर कॉलेज के बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीईओ ने कहा कि जो लोग फॉर्म-6 भरकर आ रहे हैं, उसकी मौके पर ही जांच करा लें। नाम, पता, जन्मतिथि, दस्तावेजों के मिलान के बिना कोई भी फॉर्म जमा न करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मतदाता सूची शुद्ध, त्रुटिरहित, समावेशी हो। यही लोकतंत्र की असली ताकत है। एक जनवरी 2027 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। यह निशुल्क है।
विज्ञापन
मतदाता सूची में जुड़वाया नवविवाहिता का नाम
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अविनाश सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भरतौल के बूथ संख्या सात पर नवविवाहिता दामिनी पटेल का नाम सूची में जुड़वाया। नया वोट बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने पर बीएलओ आनंद जायसवाल, ग्राम प्रधान प्रवेश के प्रयास को सराहा। इसके अलावा डीएम ने शहर समेत बिथरी चैनपुर के अन्य बूथों का भी निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
नए वोट के लिए आए 68 आवेदन
रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत नए वोट बनवाने के लिए 68 प्राप्त हुए। 28 लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन के लिए आवेदन किया। सुपरवाइजर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी वर्षा गुप्ता, रामपाल, मोहित रस्तोगी, कुलदीप गंगवार, रामदास, खलील अहमद ने सहयोग किया।
रिठौरा। नगर पंचायत रिठौरा में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत नए वोट बनवाने के लिए 68 प्राप्त हुए। 28 लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन के लिए आवेदन किया। सुपरवाइजर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी वर्षा गुप्ता, रामपाल, मोहित रस्तोगी, कुलदीप गंगवार, रामदास, खलील अहमद ने सहयोग किया।
