{"_id":"6851d1834865af69480f5e97","slug":"waterlogging-causes-traders-to-lose-rs-4-crore-bareilly-news-c-4-lko1064-664232-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलभराव से व्यापारियों को चार करोड़ की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलभराव से व्यापारियों को चार करोड़ की चपत
विज्ञापन
- साढ़े पांच हजार रुपये वसूलकर निकाला पालिका बाजार का पानी, कटरा मानराय के व्यापारियों को पंप को चलाने के लिए देना पड़ा डीजल और श्रमिकों का खर्च
बरेली। जलभराव से व्यापारियों को चार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। साथ ही, जल निकासी कराने के लिए उनको जेब भी ढीली करनी पड़ी। कुतुबखाना के पालिका बाजार में एक व्यापारी से साढ़े पांच हजार रुपये की वसूली की गई। अब सभी चंदा करके उसकी भरपाई कर रहे हैं। बटलर प्लाजा के सी और डी ब्लाक में व्यापारियों ने अपने खर्चे पर पानी निकलवाया। अमर उजाला टीम की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
कुतुबखाना के पालिका बाजार, कटरा मानराय और बटलर प्लाजा में दुकानों में रखा सामान और फर्नीचर बर्बाद हुआ। व्यापारियों को नगर निगम के जल निकासी से निबटने के इंतजामों का भी फायदा नहीं मिला। उन्हें इसके लिए कीमत चुकानी पड़ी। पंप लेकर कटरा मानराय पहुंचे कर्मचारियों ने व्यापारियों से कहा कि सड़क का पानी निकालेंगे, मार्केट का नहीं। व्यापारियों ने नाला चोक होेने से जलभराव होने का मुद्दा उठाया तो कर्मचारियों ने कहा कि डीजल और मजदूर का खर्च दीजिए। व्यापारियों ने भुगतान किया तो पानी की निकासी कराई गई। ब्यूरो
अगर किसी कर्मचारी ने जल निकासी के नाम पर रुपये वसूले हैं तो यह गलत है। इसकी जांच कराएंगे। व्यापारियों का पक्ष सुनेंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।- मनोज कुमार आर्य, महाप्रबंधक जलकल
विज्ञापन
-- -
व्यापारी बोले- बारिश से पहले होती नालों की सफाई तो न होता ये हाल
अपना दर्द बयां करते हुए व्यापारियों ने कहा कि अगर बारिश से पहले नालों की तलीझाड़ सफाई कराई गई होती तो ये हाल नहीं होता। आगे ऐसा न हो, इसके लिए नगर निगम कदम उठाए। व्यापारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जलभराव से उनकी दुकान में 3.5 लाख का नुकसान हुआ। समझ में नहीं आ रहा है कि इसकी भरपाई कैसे होगी। अन्य व्यापारियों ने भी अपनी बात रखी।
मेरी दुकान कुतुबखाना के पालिका बाजार में है। जल निकासी के लिए मैंने संपर्क किया तो एक कर्मी ने 12 हजार रुपये मांगे। साढ़े पांच हजार रुपये देने पर पंप चालू हो सका। - प्रवीण अग्रवाल, पालिका बाजार
पालिका बाजार के 12 व्यापारियों को तीस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पानी निकलवाने के लिए निगम कर्मी ने डीजल के नाम पर हमारे बाजार के व्यापारियों से वसूली की। - बिलाल रजा, पालिका बाजार
कटरा मानराय मार्केट में चालीस साल से मेरी दुकान है। ऐसा पहली बार हुआ कि नाले-नालियों के चोक होने से दुकान में पानी घुसा और लाखों रुपये का माल खराब हो गया। - प्रवीण भाटिया, कटरा मानराय
मेरी मार्केट में तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। बारिश से पहले यहां के नाले साफ होते तो ये हाल न होता। हमें खुद के खर्चे पर पानी निकलवाना पड़ा। - अहमद उल्ला वारसी, कटरा मानराय
बटलर प्लाजा के सी और डी ब्लाक में 12 दुकानदारों का एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। अगर सीवर और जल निकासी का सिस्टम ठीक होता तो ये हाल न होता। - पवन मदान, बटलर प्लाजा
बटलर प्लाजा के नाले की सफाई चार साल पहले हुई थी। उसके बाद से सफाई नहीं हुई और इस बारिश में जलभराव से व्यापारियों को एक करोड़ से अधिक की चपत लगी। - कपिल कुमार, बटलर प्लाजा
-- -- -- -- -- -- -- -- -
हामिद कॉलोनी के लोगों ने चंदा करके पंप खरीदा, अपने खर्चे पर कर रहे जल निकासी
बरेली। नगर निगम के समाधान दिवस में आए एजाजनगर की हामिद कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जब अफसरों ने जल निकासी का इंतजाम नहीं कराया तो उन्होंने चंदा करके पंप खरीद लिया। अब अपने खर्चे पर जल निकासी करवा रहे है। नाली और सड़क के निर्माण के साथ जल निकासी की समस्या को लेकर वे तीन साल से दौड़ लगा रहे हैं।
नागरिकों ने बताया कि, समाधान दिवस में अधिकारियों ने उनसे कहा था कि सभी लोग गृहकर और जलकर जमा करें। अब अधिकतर लोग टैक्स अदा कर रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नसीब नहीं हो रही हैं। अतिक्रमण, सड़कों की बदहाली, गृहकर-जलकर के बिलों में त्रुटियों और सीवर लाइन न होने की शिकायतें सामने आईं। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण भूषण राय, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिया।
...तो रहना हो जाएगा दुश्वार
हमारे यहां बिन बारिश जलभराव होता है। अगर नागरिक अपने खर्चे पर व्यवस्था न करें तो रहना दुश्वार हो जाएगा। - हसीन, हामिद कॉलोनी
जब जल निकासी से दुखी हो गए तो हमने चंदा करके पंप खरीद लिया। अब खुद जलनिकासी कराते हैं। - लियाकत अली, हामिद कॉलोनी