फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wanted gangster Sanjay arrested after an encounter.

Bareilly News: इनामी गैंगस्टर संजय मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wanted gangster Sanjay arrested after an encounter.
आंवला। 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर संजय यादव को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। एक हेड कांस्टेबल भी घायल हुआ है। आरोपी के दो साथी संजू यादव और ज्ञानदीप मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बालाजी धाम कॉलोनी निवासी कौशल पर आरोपी संजय ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करके लहूलुहान कर दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन

रेवती गांव तिराहे से कच्चे रास्ते पर ट्यूबवेल के पास रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल रविशंकर भी घायल हुए हैं। घायलों का उपचार मझगवां के सरकारी अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की कोशिश सहित 13 आपराधिक मामले हैं दर्ज
इंस्पेक्टर वीनू चौधरी ने बताया कि संजय यादव पर गैंगस्टर, हत्या की कोशिश सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी के डर से कई दिनों से भागा हुआ था। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। वह सितंबर 2024 में भी गिरफ्तार हो चुका है। तब भी मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। कोर्ट ने उसको जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed