फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANTF arrests interstate smuggler in Bareilly

बरेली: एएनटीएफ ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

Sat, 05 Sep 2026 12:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 05 Sep 2026 12:54 PM IST
सार

एएनटीएफ बरेली इकाई ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। टीम ने फरीदपुर निवासी जब्बार खान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन
ANTF arrests interstate smuggler in Bareilly
एएनटीएफ की गिरफ्त में आरोपी (चेहरे पर रूमाल बांधे)। - फोटो : स्रोत- एएनटीएफ

विस्तार

एएनटीएफ बरेली इकाई ने फरीदपुर के जब्बार खान नाम के मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे मीरगंज थाना पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जब्बार के पास से तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उसके साथियों और नेटवर्क के बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत दो करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्कर जब्बार खान के पास से एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


जब्बार खान बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का निवासी है। उसे मीरगंज थाना क्षेत्र में रेबिल हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मीरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में हुआ यह खुलासा
पूछताछ के दौरान जब्बार खान ने बताया कि वह और उसका भाई मिलकर अवैध हेरोइन की आपूर्ति करते हैं। वे सस्ते दाम पर हेरोइन खरीदकर देहरादून में विभिन्न पार्टियों को बेचते थे। गिरफ्तारी के दिन भी वह अवैध हेरोइन को सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून की किसी पार्टी को पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव ने बताया कि अब गिरफ्तार आरोपी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed