फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mill built a shopping complex without approval

Bareilly News: बिना स्वीकृति मिल ने खड़ा किया शॉपिंग काॅम्पलेक्स

Sun, 13 Jul 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The mill built a shopping complex without approval
बहेड़ी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी ने केसर इंटरप्राइजेज शुगर फैक्टरी के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया है। शुगर फैक्टरी द्वारा नैनीताल रोड पर बनाए जा रहे शॉपिंग काॅम्पलेक्स की नगर पालिका से कोई इजाजत नहीं ली गई है और न ही मानचित्र पास कराया गया है। फिलहाल नगर पालिका ने इस शॉपिंग काॅम्पलेक्स के निर्माण पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

दरअसल, केसर इंटरप्राइजेज शुगर फैक्टरी लंबे समय से लीज की जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कर 210 दुकान बनाकर खड़ी कर दी है। इस जमीन पर मालिकाना हक दायर करने वाले एक खानदान के वारिसों ने न्यायालय में मुकदमा भी दायर कर रखा है।
विज्ञापन

लीज की जमीन पर पक्का निर्माण किए जाने पर पूर्व में एतराज भी किया था। इधर, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने केसर इंटरप्राइजेज शुगर मिल के महाप्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए बताया है कि नगर पालिका में इन 210 दुकानों का न तो नक्शा पास कराया गया है और न ही नगर पालिका के अभिलेखों में इन्हें दर्ज कराया गया है। उन्होंने सात दिन के अंदर नगर पालिका परिषद पहुंचकर नामांतरण संबंधी अभिलेख व मानचित्र उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में अभिलेख उपलब्ध न कराने पर नगर पालिका कई अधिनियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed