फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The first day's examination was conducted in a hurry

Bareilly News: हड़बड़ी के बीच हुई पहले दिन की परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 23 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
The first day's examination was conducted in a hurry
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अलग-अलग पालियों में हाईस्कूल की हिंदी और वाणिज्य विषय की परीक्षा कराई गई। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा दी। पहली पाली में पंजीकृत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52,491 परीक्षार्थियों में से 48,807 परीक्षा देने पहुंचे। 3,684 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल के 48,686 और इंटरमीडिएट के 121 परीक्षार्थी पहली पाली की परीक्षा में शामिल रहे।
विज्ञापन


दूसरी पाली में पंजीकृत 43,517 परीक्षार्थियों में से 41,340 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। 2,177 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में 39,865 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल के 1,475 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे। केंद्रीय कारागार में पंजीकृत 24 परीक्षार्थियों में से 20 परीक्षा देने पहुंचे। चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभिभावकों ने भी निभाई जिम्मेदारी
सुबह 7:15 बजे से ही अभिभावकों के साथ परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। 7:45 बजे से चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जाने लगा। 8:15 तक लगभग सभी केंद्रों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। कुछ एक परीक्षार्थी 8:30 बजे आते रहे। परीक्षा छूटने के समय भी यही हाल रहा। 11:45 बजे पेपर छूटना था पर 11:15 बजे से ही अभिभावक केंद्रों के बाहर जुटने लगे थे। किला क्षेत्र से बेटी को लेने आईं जुबैदा, अनमता और परवेज ने बताया कि परीक्षा सिर्फ बच्चों की नहीं होती, घरवालों की भी बराबर मेहनत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्टिविटी बनी बाधक
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के जरिये परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के कैमरे कनेक्ट नहीं हुए। बरेली समेत मुरादाबाद मंडल के जिलों में भी कई केंद्रों में अधिकारियों ने कनेक्टिविटी को लेकर आपत्ति जताई। क्षेत्रीय सचिव नीरज पांडेय और सहायक सचिव सुरेंद्र नाथ मिश्रा ने केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए चेतावनी भी जारी की। अधिकारियों ने केंद्रों समेत कंट्रोल रूम पर भी नजर रखी। क्षेत्रीय कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों की गतिविधियों पर भी अधिकारी नजर गड़ाए रहे।
कई केंद्रों पर सामने आई लापरवाही
सीबीगंज स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन समेत कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने पेपर के बाद प्रश्नपत्र के साथ ओएमआर शीट की प्रतिपर्ण स्लिप भी परीक्षार्थियों को लौटा दी। इसकी वजह से परीक्षा के बाद काफी दिक्कतें हुईं। शुरुआत में केंद्र व्यवस्थापकों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में स्कूलों के जरिये संपर्क करके परीक्षार्थियों को घर से बुलाकर केंद्र पर स्लिप जमा कराई गई।

केंद्रों पर नहीं पहुंचे परीक्षक
बोर्ड परीक्षा के लिए चार हजार से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन कई केंद्रों पर परीक्षा के पहले दिन ही कक्ष निरीक्षक ही नहीं पहुंचे। इसके चलते काफी समस्या हुई। कई केंद्रों पर एक कमरे में एक ही कक्ष निरीक्षक तैनात किया गया। इसके चलते शिक्षकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
समय से पहले ही हल कर लिया पेपर
पेपर अच्छा हुआ है। 20 नंबर के बहुविकल्पीय और 50 नंबर के बाकी प्रश्न आए थे। समय से पहले ही पूरा पेपर हो गया था। - हिफ्जा
पेपर आसान आया था। ज्यादातर जो महत्वपूर्ण चीजें स्कूल में बताई गई थीं, वही पेपर में आई थीं। अच्छा पेपर हुआ है। - फैजीन
अच्छा पेपर आया था। समय से हल हो गया था। बहुविकल्पीय प्रश्न भी आसान थे। अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है। - रिद्धिमा
आज का पेपर काफी अच्छा रहा। समय से पहले ही सारे प्रश्न हल हो गए थे। पेपर भी काफी आसान आया था। - आफरीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed