{"_id":"5d840a958ebc3e015a2228e9","slug":"students-will-return-from-prayagraj-today-after-taking-legal-advice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: कानूनी मशविरा कर आज प्रयागराज से लौटेगी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: कानूनी मशविरा कर आज प्रयागराज से लौटेगी छात्रा
Fri, 20 Sep 2019 04:39 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:39 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े करते हुए न्याय की उम्मीद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों से मिलने पिता और भाई के साथ पहुंची छात्रा अब कानूनी राय मशविरा लेकर शुक्रवार को लौटेगी। वहीं छात्रा के घर पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन
छात्रा का कहना था कि 164 के तहत बयान दर्ज होने के बाद भी स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है और एसआईटी भी उसे कुछ बता नहीं रही है। इसलिए पीड़ित छात्रा अपने पिता और भाई के साथ बुधवार सुबह प्रयागराज के लिए निकल गई थी। वकीलों से राय मशविरा लेकर उसके शुक्रवार को लौटने की संभावना है।
विज्ञापन