फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Student leaders sit on dharna in front of the Vice Chancellor's office, gherao the Registrar

Bareilly News: कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठे छात्र नेता, रजिस्ट्रार का घेराव

Thu, 08 May 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Student leaders sit on dharna in front of the Vice Chancellor's office, gherao the Registrar
बीबीए फूड न्यूट्रिशन, एलएलबी पर्यावरण के फेल विद्यार्थियों को पास करने समेत अन्य मांगें रखीं
विज्ञापन


बरेली। एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए फूड न्यूट्रिशन में फेल हुए छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को फेल छात्रों को पास कराने और अन्य मांगों के समर्थन में छात्र नेता विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति कार्यालय के सामने धरना देने के साथ घेराव किया।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारी जैसे ही नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट सुरक्षाकर्मी ने बंद कर दिया। नाराजगी जताते हुए छात्र सभा के कार्यकर्ता और विद्यार्थी गेट पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी के विरोध में नारे लगाने पर रजिस्ट्रार संजीव कुमार बाहर निकले। इसी दौरान छात्र सभा के पदाधिकारी अंदर घुसे और कुलपति कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद में समझाने पर रजिस्ट्रार ऑफिस में वार्ता के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रजिस्ट्रार से तीखी नोकझोंक हुई। बीबीए में फूड न्यूट्रिशन, एलएलबी पर्यावरण कानून और बीए एलएलबी की परीक्षा में 85 फीसदी विद्यार्थियों के फेल होने का मुद्दा उठाया। साथ ही, मार्कशीट प्रिंट न होने, साल भर परीक्षा कराने पर आपत्ति जताई। इसके अलावा वर्चुअल डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम, परीक्षा फाॅर्म जैसे कई मुद्दों को उठाया। रजिस्ट्रार संजीव कुमार ने सभी मुद्दों पर विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ब्यूरो

--

विद्यार्थियों के हित में फैसला न हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी खामियों को छिपा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोले-अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छात्र सभा उग्र आंदोलन करेगी। जिला महासचिव अमरीश यादव ने प्रतिवर्ष हो रही खामियों को दूर करने की मांग की। कार्यकर्ता रवि शर्मा ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed