फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   stolen 30 bags of wheat by cutting the axle of goods train in bareilly

Bareilly News: मालगाड़ी का डाला काटकर 30 बोरी गेहूं चोरी, तीन नाबालिग सहित 10 गिरफ्तार

Sun, 12 Feb 2023 07:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 07:38 AM IST
सार

गेहूं लेकर पंजाब से ओडिशा जा रही मालगाड़ी को सवारी ट्रेनों को पास करने के लिए ब्रांच लाइन पर रोक दिया गया था। इसी दौरान चोरों ने एक डिब्बे का डाला काटकर गेहूं की बोरियां चोरी कर लीं। 

विज्ञापन
stolen 30 bags of wheat by cutting the axle of goods train in bareilly
मालगाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से ओडिशा जा रही मालगाड़ी का डाला काटकर चोरों ने 30 बोरी गेहूं चोरी कर लिया। मामले में आरपीएफ ने तीन नाबालिग सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया 30 बोरी गेहूं बरामद कर लिया गया है। चोरी का गेहूं खरीदने वाले दो लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


पंजाब से गेहूं लेकर ओडिशा जा रही मालगाड़ी शुक्रवार देर शाम बरेली पहुंची थी। पीछे से आ रहीं ट्रेनों को पास करने के लिए मालगाड़ी को ब्रांच लाइन पर रोक दिया गया। इसी दौरान रात आठ बजे चोरों ने एक डिब्बे का डाला काटकर 30 बोरी गेहूं चुरा लिया। मालगाड़ी में चोरी होने की सूचना आरपीएफ की दी गई। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार 

आरपीएफ निरीक्षक अभिषेक की अगुवाई में टीम ने शनिवार को कैंट थाना क्षेत्र की इफको कॉलोनी निवासी अमन सिंह, आशीष पांडेय, प्रिंस, तिरुपति विहार कॉलोनी निवासी नमन चौहान, झीलगौटिया निवासी हिमांशु यादव, कंधरपुर निवासी इकराम और चनहेटी निवासी इमरान को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन आरोपित नाबालिग हैं। आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed