फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan deployed SOG in search of missing Mahi in Bareilly

मासूम का नहीं लगा सुराग: एसएसपी ने माही की तलाश में लगाई एसओजी, 17 अप्रैल से है लापता

Sat, 27 Apr 2024 03:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

बरेली में रामनवमी के दिन मंदिर से लापता हुई माही का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इससे बच्ची के परिजन परेशान हैं। शुक्रवार को परिजन एसएसपी दफ्तर में धरना देने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें समझाकर मनाया। बाद में जानकारी होने पर एसएसपी ने बच्ची की तलाश में एसओजी को लगा दिया है। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan deployed SOG in search of missing Mahi in Bareilly
माही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मढ़ीनाथ से लापता हुई चार साल की माही के परिजनों का धैर्य भी जवाब दे गया तो वह शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर में धरना देने पहुंच गए। वहां कोई अधिकारी नहीं मिला, हालांकि सुभाषनगर पुलिस ने आकर परिवार को मना लिया। एसएसपी ने खुलासे के लिए एसओजी को भी लगा दिया है, मौके पर जाकर टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। 

विज्ञापन


मढ़ीनाथ निवासी पंप कर्मचारी मुकेश कुमार की चार साल की बच्ची माही रामनवमी के दिन मंदिर से लापता हो गई थी। अब तक माही का पता नहीं लग सका है। इससे परिवार नाराज है। मुकेश ने आरोप लगाया कि पुलिस बच्ची की तलाश में रुचि नहीं ले रही है। उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया था। शुक्रवार सुबह दस बजे मुकेश परिवार के लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे पर वहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से कोई अधिकारी नहीं मिले।
विज्ञापन


इस बीच सूचना पाकर मढ़ीनाथ चौकी प्रभारी पुलिस के साथ एसएसपी दफ्तर आए और परिजनों को बुलाकर ले गए। उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बीच एसएसपी सुशील घुले को घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को टीम के साथ जुटने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Weather: बरेली में पारा 41 डिग्री पार... सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े; गर्मी में सेहत का रखें ध्यान

एसओजी टीम ने मौके पर जाकर फिर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। मंदिर के पीछे का तालाब देखा गया जो काफी हद तक सूखा पड़ा था, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिल सका।

संदिग्ध महिला के घर की हुई तलाशी
प्रसाद लेने गई माही की आखिरी सीसीटीवी फुटेज मंदिर में प्रसाद खाते हुए मिली है। उस वक्त उसका हाथ पकड़े पड़ोस की ही एक हमउम्र बच्ची भी दिख रही है। माही के पिता मुकेश ने उस बच्ची की मां पर हाल ही में गंभीर आरोप लगाया था। 

कहा था कि महिला के खिलाफ पहले सीबीगंज थाने में मामले दर्ज हैं और उसकी गतिविधियां सही नहीं हैं। सुभाषनगर थाना पुलिस ने शक के आधार पर महिला के घर की तलाशी भी ली पर वहां से कुछ नहीं मिल सका। अब पुलिस भी हैरत में है कि माही आखिर कहां चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed