फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature crosses 41 degrees in Bareilly

Weather: बरेली में पारा 41 डिग्री पार... सहने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े; गर्मी में सेहत का रखें ध्यान

Sat, 27 Apr 2024 12:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 12:15 PM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा लोगों को बेहोल कर रही है। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।  

विज्ञापन
Temperature crosses 41 degrees in Bareilly
धूप से बचाने के लिए बच्चे का चेहरा अंगोछे से ढंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। दिनभर लोग गर्म हवा के थपेड़े सहते रहे। आने वाले दिनों में भी फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक पारा के 40 के पार ही दर्ज होने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को सुबह आठ बजे ही तेज धूप परेशान करने लगी। 

विज्ञापन


गर्म हवा लोगों को झुलसा रही है। मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे से ही चटक धूप रही। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। वहीं, शाम पांच बजे तक तेज धूप लोगों को सताती रही। ढलते सूरज के साथ लोगों को राहत महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से चल रही हवा की वजह से मौसम शुष्क रहेगा। गर्म हवा सताएगी।

विज्ञापन

तबीयत बिगड़े तो इलाज में देरी न करें
फिजिशियन राजीव कुमार गुप्ता के मुताबिक ओपीडी में वायरल बुखार, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने से अब हल्की सी बेपरवाही से हालत गंभीर होने की आशंका है। गर्मी में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, ताजे फलों-सब्जियों का सेवन करने, पानी खूब पीने, खुले में रखे भोजन के सेवन से बचने, सिर ढंककर ही धूप में निकलने का सुझाव दिया है। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श और दवा लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed