फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six trains will run from Bareilly via Pilibhit-Mailani

Railway: बरेली से पीलीभीत-मैलानी होते हुए चलाई जाएंगी छह ट्रेनें, रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण बदला रूट

Sat, 06 Jul 2024 10:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

बरेली-लखनऊ रेलखंड के रोजा स्टेशन यार्ड में सात जुलाई से पांच अगस्त तक मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। इसी के चलते छह ट्रेनों को रूट बदला गया है। इन ट्रेनों का संचालन नई रेल लाइन से किया जाएगा। 

विज्ञापन
Six trains will run from Bareilly via Pilibhit-Mailani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर होते हुए नई रेल लाइन हाल में ही शुरू की गई है। अब अलग-अलग तारीखों में इस रेल लाइन से छह ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बनमंखी-आनंद विहार-बनमंखी एक्सप्रेस को 21 जुलाई से चार अगस्त तक इस रूट से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


बरेली-लखनऊ रेलखंड के रोजा स्टेशन यार्ड में सात जुलाई से पांच अगस्त तक मेगा ब्लॉक प्रस्तावित है। इस वजह से बरेली होकर गुजरने वाली 56 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। वहीं, छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- Trains Cancelled: रेलवे ने 56 ट्रेनों को किया निरस्त, 30 अन्य भी प्रभावित; लिस्ट देखकर ही प्लान करें यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक के दौरान 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 व 31 जुलाई को सीतापुर-मैलानी-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा होकर चलाई जाएगी। 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को रामगंगा-बरेली-पीलीभीत-मैलानी-सीतापुर होते हुए चलाया जाएगा। 

15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को और 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार एक्सप्रेस को 21 जुलाई से चार अगस्त तक इसी रूट से चलाया जाएगा। 

मेगा ब्लॉक के कारण 56 ट्रेनें रहेंगी निरस्त 
शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन यार्ड में रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए रेलवे सात जुलाई से मेगा ब्लॉक लेगा। एक माह तक चलने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 56 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। 30 अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। कुछ को देरी से और कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया जाएगा। सात जुलाई से शुरू होने वाला मेगा ब्लॉक पांच अगस्त तक चलेगा।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से सात अगस्त तक।
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 जुलाई से चार अगस्त तक।
15211/12 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से छह अगस्त तक।
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से दो अगस्त तक।
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई से चार अगस्त तक।
22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
15119/20 जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 22 जुलाई से पांच अगस्त तक।
13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस तीन से छह अगस्त तक।
15909/10 अवध असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व दो अगस्त को।
12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस तीन व चार अगस्त को।
15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 26 जुलाई से छह अगस्त तक।
15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस 19 जुलाई से सात अगस्त तक।
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 21 से 31 जुलाई तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed