फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   56 trains cancelled due to one month mega block in Roza junction

Trains Cancelled: रेलवे ने 56 ट्रेनों को किया निरस्त, 30 अन्य भी प्रभावित; लिस्ट देखकर ही प्लान करें यात्रा

Thu, 04 Jul 2024 08:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Jul 2024 08:32 AM IST
सार

रेल यात्रियों को एक महीने तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजा में मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 56 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
56 trains cancelled due to one month mega block in Roza junction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा जंक्शन यार्ड में रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के लिए रेलवे सात जुलाई से मेगा ब्लॉक लेगा। एक माह तक चलने वाले मेगा ब्लॉक के दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 56 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में निरस्त किया गया है। 30 अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। कुछ को देरी से और कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त किया जाएगा। सात जुलाई से शुरू होने वाला मेगा ब्लॉक पांच अगस्त तक चलेगा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी।

विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं ट्रेनों में काशी विश्वनाथ, जनसाधारण, जनसेवा, गरीबरथ, अवध-असम, अमरनाथ एक्सप्रेस भी शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 31 जुलाई से पांच अगस्त तक 12369/12370 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलेगी। दो व तीन अगस्त को 12327/12328 उपासना एक्सप्रेस भी देहरादून से लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


तीन व चार अगस्त को राजधानी एक्सप्रेस, पांच अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस को दिल्ली से एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। सियालदह एक्सप्रेस एक से चार अगस्त तक जम्मूतवी व कोलकाता से दो से छह घंटे तक देरी से चलाई जाएगी। इन ट्रेनों को 19 से 22 जुलाई तक भी रास्ते के स्टेशनों पर दो घंटे तक अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12204 गरीबरथ एक्सप्रेस, 20504 राजधानी एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंदविहार, गंगा-सतलुज, जम्मूतवी-गाजीपुर, नंगलडैम-कोलकाता, बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस को भी रास्ते में दो घंटे तक रोका जाएगा। रोजा-बरेली पैसेंजर, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर पैसेंजर 21 जुलाई से छह अगस्त तक निरस्त कर दी गई हैं।

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच अगस्त को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। 15529 सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 24 व 31जुलाई को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा होकर चलेगी। 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस 25 जुलाई व एक अगस्त को रामगंगा-बरेली-पीलीभीत-सीतापुर होते हुए चलाई जाएगी। 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 25 जुलाई व एक अगस्त को, 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार एक्सप्रेस 21 जुलाई से चार अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा के रास्ते चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से सात अगस्त तक।
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 जुलाई से चार अगस्त तक।
15211/12 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से छह अगस्त तक।
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से दो अगस्त तक।
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई से चार अगस्त तक।
22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
15119/20 जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से पांच अगस्त तक।
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 22 जुलाई से पांच अगस्त तक।
13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस तीन से छह अगस्त तक।
15909/10 अवध असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व दो अगस्त को।
12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस तीन व चार अगस्त को।
15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 26 जुलाई से छह अगस्त तक।
15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस 19 जुलाई से सात अगस्त तक।
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 21 से 31 जुलाई तक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed