Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Bhupendra Chaudhary lashes out at the opposition and Rahul Gandhi in Bareilly

बरेली: 'देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश', विपक्ष और राहुल गांधी पर बिफरे मंत्री भूपेंद्र चौधरी

Sat, 14 Nov 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 14 Nov 2026 06:08 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्ष की राजनीति को नकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति से देश में भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन
Minister Bhupendra Chaudhary lashes out at the opposition and Rahul Gandhi in Bareilly
कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को बरेली में भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की। फोन टैपिंग, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ईवीएम, तीसरे मोर्चे की संभावना पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने विपक्ष की राजनीति को नकारात्मक बताया।

विज्ञापन


कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने नेतृत्व की नाकामी छिपाने के लिए देश में भ्रम और अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति में संविधान और संवैधानिक संस्था की मर्यादा तक भूल गए हैं। प्रधानमंत्री पर फोन टैपिंग के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी नकारात्मक एजेंडे के तहत समाज में भ्रम फैलाने, अविश्वास पैदा करने, लोगों को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। विपक्ष की ऐसी बयानबाजी से देश में अराजकता और हिंसा का माहौल बनाने की कोशिश है। जो पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन


भूपेंद्र चौधरी ने इंडी गठबंधन की चुनौती को खारिज करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 1989 तक कांग्रेस की सरकार थी। बीते 36-37 वर्षों में एकाध चुनाव छोड़कर कांग्रेस मुख्य विपक्ष की भूमिका में नहीं रही। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'जो वैध है वही सूची में रहेगा, अपात्र की जगह नहीं'
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में वोट कटने की आशंकाओं पर चौधरी ने कहा कि आयोग हर साल मतदाता सूची का पुनरीक्षण करता है। भाजपा का प्रयास है कि कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाएं। छूटे हुए पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाकर उनके नाम जुड़वाए जा रहे हैं। दूसरे राज्यों के मतदाताओं के नाम जोड़ने के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस, सपा चुनाव में एसआईआर, ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाती हैं। चुनाव जीतने पर सवाल नहीं उठाते, हारने पर विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

स्वार्थ, सीजनल राजनीति वालों को पहचानती है जनता- चौधरी 
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित तीसरे मोर्चे पर कहा कि दोनों नेता समाज के बड़े तबके का प्रतिनिधित्व करते हैं। गठबंधन बनाया है लेकिन यह चुनावी मौसम में बनने-बिगड़ने वाला गठबंधन है। क्योंकि स्वार्थ, सीजनल राजनीति करने वालों के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब जगह नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा और एजेंडा लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed