फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shriram killed Tadka and Subahu

श्रीराम ने किया ताड़का और सुबाहु का संहार

Sat, 27 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shriram killed Tadka and Subahu
बड़ी ब्रह्मपुरी में श्रीराम लीला का मंचन करता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बड़ी ब्रह्मपुरी की ऐतिहासिक होली वाली रामलीला

विज्ञापन
बरेली। बड़ी ब्रह्मपुरी की ऐतिहासिक होली वाली रामलीला में शुक्रवार को अहिल्या उद्धार, ताड़का-सुबाहु वध, भगवान श्रीराम के जनकपुर पहुंचने की लीलाओं का मंचन किया गया।
श्री नृसिंह मंदिर के सामने लीला स्थल पर मंचन की शुरूआत विश्वामित्र यज्ञ से हुई। महर्षि विश्वामित्र को राक्षस यज्ञ नहीं करने देते हैं। ऐसे में वह विचार करते हैं कि महाराज दशरथ के पास जाएंगे और वहां से राम-लक्ष्मण को बुलाकर लाएंगे। दोनों राजकुमार विश्वामित्र के साथ आकर यज्ञ में विघ्न डाल रहे ताड़का-सुबाहु को मार गिराते हैं। इसके बाद यज्ञ निर्विघ्न संपन्न होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंचित अन्य लीलाओं में भगवान श्रीराम अहिल्या का उद्धार करते हैं और गुरु विश्वामित्र के साथ अनुज लक्ष्मण संग जनकपुर जाते हैं। वहां उनके आग्रह पर नगर दर्शन करते हैं। इसके बाद भगवान श्रीराम गुरु विश्वामित्र के लिए वाटिका में फूल लेने जाते हैं तभी माता सीता गौरी पूजन के लिए वहां पहुंचती हैं। दोनों एक-दूसरे को देखते हैं। इसके बाद आरती के साथ लीला को विराम दिया गया। लीला के मंचन के दौरान कथा व्यास मुनेश्वर दास ने रामचरित मानस की चौपाइयों का वाचन किया। रामलीला मंचन के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। व्यवस्थाएं बनाने में कमेटी के अध्यक्ष पार्षद अतुल कपूर, विशाल मेहरोत्रा, दिनेश, शिवांग, सार्थक, सुनील मिश्र, मनोज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed