फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wall collapses on couple while sleeping both die

दीवार से दबकर दंपती की मौत: सोते समय पति-पत्नी पर गिरी दीवार, दोनों की चली गई जान, दोनों बेटे रहते हैं बाहर

Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Akash Dubey Updated Fri, 18 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

कस्ता कस्बे में गुरुवार देर रात जर्जर दीवार गिरने से गुड्डू कश्यप (50) व पत्नी पिंकी देवी की मौत हो गई। गुड्डू की मौके पर, पिंकी की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।

विज्ञापन
Wall collapses on couple while sleeping both die
मृतक दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी के मितौली के थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में गुरुवार देर रात जर्जर कच्ची दीवार गिरने से दंपती की मौत हो गई। हादसे में पहले पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कस्ता कस्बा निवासी गुड्डू कश्यप (50) पुत्र कल्लूराम गुरुवार रात अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक गुड्डू की मौत हो चुकी थी। पिंकी देवी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, गुड्डू बेहद गरीब परिवार से थे। उनके दोनों बेटे रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा प्रीतम लुधियाना और छोटा बेटा सुमित हरिद्वार में काम करता है। घर पर दंपती ही रह रहे थे। सूचना पर मितौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुड्डू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही रात में पति-पत्नी की मौत से कस्ता कस्बे में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed