{"_id":"6aea50b7568744c6580ef643","slug":"sharafat-ali-declared-a-district-level-drug-trafficking-kingpin-bareilly-news-c-4-bly1015-1001860-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत, ससुराल पक्ष पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
बरेली। फतेहगंज पूर्वी निवासी अमित जोहरी की पत्नी प्रतिभा (25) की डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्तूबर को फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में प्रतिभा ने बेटे को जन्म दिया था। एक नवंबर की सुबह हालत गंभीर होने पर अस्पताल ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।
प्रतिभा के ससुराल पक्ष ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी। मायके वाले शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र मिर्जा में रहते हैं। सूचना पर पहुंचे पिता उमेश ने ससुराल पक्ष पर इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका बताया कि इलाज में लापरवाही से बेटी की जान गई है। मामले की सूचना पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जिस अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप है, उसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।