फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sealed center found moving, sealed again

चलता मिला सील किया गया सेंटर, दोबारा सील

Wed, 15 Sep 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sealed center found moving, sealed again
रेनू अल्ट्रा साउंड के अभिलेख खंगालती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फरीदपुर और शीशगढ़ में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
विज्ञापन

एक ही अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई, बाकी बंद करके भागे

फरीदपुर/शीशगढ़। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत मंगलवार को भी शीशगढ़ और फरीदपुर में छापे मारे गए। फरीदपुर में पिछले साल सील किया गया रेनू अल्ट्रासाउंड सेंटर चलता मिला जिसे दोबारा सील किया गया। शीशगढ़ के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर बगैर रेडियोलॉजिस्ट चलते मिले।
एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने सीएचसी प्रभारी डॉ. वासित अली के साथ हाईवे के पास रेनू अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा। सेंटर का स्टाफ टीम को सेंटर की अनुमति और रेडियोलॉजिस्ट के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर उसे सील कर दिया गया। अफसरों ने बताया कि संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। सेंटर का स्टाफ अप्रशिक्षित है, फिर भी अल्ट्रासाउंड के लिए छह सौ रुपये फीस वसूली जा रही थी। इस सेंटर को पिछले साल भी सील किया गया था लेकिन फिर गुपचुप ढंग से उसका संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

फरीदपुर के ही देव अल्ट्रासाउंड और साईं अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी पिछले दिनों छापा मारकर सील किया गया था, मगर ये दोनों सेंटर भी संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के छापे की सूचना मिलते ही इन सेंटरों को बंद कर दिया गया। कस्बे के झोलाछाप भी अपनी दुकान बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशगढ़ में किशोरी करती मिली अल्ट्रासाउंड

सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने सुबह करीब 11 बजे शीशगढ़ में जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा तो वहां एक 15 वर्ष की लड़की महिला का अल्ट्रासाउंड करती मिली। उसने खुद को रेडियोलॉजिस्ट बताया लेकिन प्रमाण नहीं दिखा सकी। डॉक्टर का नाम भी नहीं बता सकी। संचालक डॉ. रियाज से सेंटर संचालन का लाइसेंस भी नहीं था। यहां एक व्यक्ति भी भर्ती था जिसका इलाज हो रहा था। सीएमओ ने सेंटर के रजिस्टर चेक किए तो डॉ. मदन कुमार का नाम पता चला। सभी दस्तावेज जब्त कर लिए।

ताला खुलवाकर जब्त किया रजिस्टर

शीशगढ़ के ही बिलासपुर अड्डे पर चल रहे होमलाइक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापे के दौरान सीएमओ को यहां ताला लटका मिला। उन्होंने सेंटर संचालक डॉ. एसएस चौधरी को तलब किया और ताला खुलवाकर अल्ट्रासाउंड मशीन के पास रखा रजिस्टर बाकी दस्तावेज जब्त कर लिए। उन्होंने जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed