{"_id":"69ff93321833cdcb360c9b98","slug":"school-running-on-madrasas-recognition-notice-issued-to-operator-bareilly-news-c-419-1-bd11002-211-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मदरसे की मान्यता पर चल रहा स्कूल, संचालक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मदरसे की मान्यता पर चल रहा स्कूल, संचालक को नोटिस जारी
Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 10 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़ में शिक्षा विभाग की जांच में दो बिना मान्यता वाले स्कूलों का खुलासा हुआ है। मदरसे की मान्यता पर ब्राइट वंडर एकेडमी संचालित करने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में एक अवैध स्कूल का छज्जा गिरने से तीन छात्राओं के घायल होने के बाद शुरू हुई थी।
दुर्घटना के बाद प्रारंभिक जांच में पता चला कि छज्जा गिरने वाला स्कूल कक्षा एक से आठ तक बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। उसके संचालक को नोटिस जारी किया गया था। स्कूल बंद करवा दिया गया।
जांच के दौरान, मदीना मार्केट स्थित ब्राइट वंडर एकेडमी भी बिना मान्यता के संचालित मिली। संचालक कामरान अहमद ने बताया कि उनके यहां 70-80 विद्यार्थी और 8-9 शिक्षक हैं। उनके पास केवल कक्षा पांच तक मदरसे की मान्यता है। शिक्षा विभाग ने इसे बंद कर मदरसे के हिसाब से चलाने की हिदायत दी है। लेकिन, यह स्कूल अभी भी रोजाना खुल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन,
ब्राइट वंडर एकेडमी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। मान्यता के अनुसार ही कक्षाएं संचालित करने की अनुमति होगी। स्कूल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। उनके आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी। - मुकेश कुमार भारती, बीईओ, शेरगढ़