फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV ranked 721st in global university ranking

Bareilly News: ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग में रुविवि को 721वां स्थान

Wed, 21 Aug 2024 05:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
RUV ranked 721st in global university ranking
बरेली। ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग लंंदन की ओर से जारी ग्रेजुएट आउटकम वर्ल्ड रैंकिंग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय को 721वां स्थान मिला है। रुविवि ने पांच में से 3.75 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग सात मानकों के आधार पर वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है। इसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। इस बार विवि को डायमंड बैंड दिया गया है।
विज्ञापन

रैंकिंग के लिए रोजगार दर, नौकरी से संतुष्टि, कॅरिअर की प्रगतिशीलता, पूर्व छात्रों की उपलब्धि, कर्मचारी प्रतिक्रिया आदि मानकों को परखा जाता है। इसमें अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी ने पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, चीन की शिंगुआ यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, येल विवि व कोलंबिया विवि टॉप 10 में शामिल हैं। इन्हें प्लेटिनम प्लस बैंड दिया गया है। इस उपलब्धि पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।


वर्जन...
ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग से डायमंड बैंड मिलना मील का पत्थर है। यह उत्कृष्टता के प्रति हमारे अटूट समर्पण और वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता को रेखांकित करता है। इस सफलता को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। -प्रो. केपी सिंह, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed